आज से शुरू करो। Start from today.

गाँव में हमारे दादा दादी कहा करते थे की जो भी करना है उसे आज से शुरू करो क्यूंकि आप जितने जल्दी शुरआत करोगे उतने जल्दी आप उस काम में सफल हो जाओगे।

कबीर दास जी का दोहा याद आ रहा है।

                                                                      “कल करे सो आज कर, आज करें सो अब

                                                                      पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब।।

कबीर दास जी भी इस दोहे के माध्यम से ये ही कहना चाहते है की आपको अपने जीवन में सफल बनने के लिए जो भी करना है उसे आज से ही शुरू करो क्योकि आज से बेहतर समय आपको जीवन में कभी नहीं मिलेगा अर्थात आज ही वो बेहतरीन समय है।

Also Read- “डर” के आगे जीत है । Victory is beyond fear.

 

सही समय कभी नहीं आता (Right time never comes) 

सही समय कभी नहीं आता इंसान हर समय किसी न किसी परेशानी में होता ही है क्यूंकि ये ही जीवन है ये तो चलता ही रहेगा आज जब हम स्वस्थ है हमारे जो भी साधन है चाहे वो जो कुछ भी हो हमें उससे ही शुरू कर देना चाहिए क्यूंकि ये उपुक्त समय है और ये समझ लो की आज जैसा समय फिर कभी नहीं आएगा तो ये ठान हो चाहे जो भी हो बस शुरू हो जाओ। 

 

टालने से अवसर छूट जाते है (Procrastination leads to missed opportunities)

आप जितना भी किसी काम को करने से भागोगे या टालमटोल करोगे या जितना ज्यादा सोचोगे उतना ही समय गवाओगे और उतने ही ज्यादा आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के अवसर गवा दोगे इसलिए जरुरी है की सही समय पर सही निर्णय लेना।

 

जो भी करो जल्दी करो (Whatever you do, do it quickly) 

आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए जो भी करना है जैसा भी करना है उसे जल्दी करो क्यूंकि आप जितने जल्दी कोई काम शुरू करोगे उस काम को सफल बनाने के अवसर उतने ज्यादा बढ़ जाते है।

समय बड़ा बलवान होता है ये हम बचपन से ही सुनते आये है लेकिन हम इस पर कभी गौर नहीं करते है , इसलिए बिना समय गवाए चाहे आप जैसी स्थति में भी है अपने काम को शुरू कर दो।

 

एक सही कदम काफी है (One right step is enough) 

एक सही काम करने के लिए एक सही समय और एक सही कदम काफी है लेकिन हम सिर्फ सोचते रहते है और अगर आपने पहला कदम सोच कर समझ कर रख लिया तो जिंदगी में जैसी भी स्थतियाँ आये आपके कदम कभी नहीं डगमगयेगें।

 

आज से बेहतर कुछ नहीं (Nothing is better than today) 

एक बात हमेशा याद रखना आज का जो समय है वो आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है आज से बेहतर समय आपको कभी नहीं मिलेगा तो जो भी शुरू करना है उसे आज से ही शुरू कर दो और फिर पीछे मुड़कर मत देखना।

 

मेरे ब्लॉग के लिए सफलता का मूलमंत्र यही है कि अपने रीडर को प्रेरित कर सकूँ जिससे की वो अपने जीवन में बेहतर से बेहतरीन चीजों का चुनाव के सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top